MP Cabinet Ministers List: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गृह, नगरीय विकास, PWD, जल संसाधन और परिवहन-राजस्व विभागों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, केंद्र से आए दिग्गजों को ये पद दिए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री से कैबिनेट बने मंत्रियों (MP Cabinet Ministers) को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है। इन चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक सूची (MP Cabinet List) के अनुसार भी ऐसा ही कुछ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वायरल सूची की जनसत्ता पुष्टि नहीं करता है।