मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा: आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, लगा जाम

मराठा आरक्षण के लिए मुंबई में आज (9 अगस्त) को मराठा क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन है। इसकी शुरुआत 11 बजे से हो गई है और शाम पांच बजे इसको खत्म किया जाएगा। प्रदर्शन शांति पूर्वक किया जाएगा इसका वादा किया गया है। फिर भी प्रशासन अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुका है। दस हजार पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए पूरे मार्च पर नजर रखी जा रही

है। माना जा रहा है कि लगभग 10 लाख लोग सड़कों पर होंगे। इसके अलावा दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखा गया है। कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही भी रोक दी गई है। माना जा रहा है कि मराठा समुदाय की आरक्षण के लिए यह आखिरी रैली होगी। ये लोग सरकारी नौकरी और पढ़ाई-लिखाई में मराठा के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। यह तीसरी रैली है। इससे पहले हुई दो बार की रैलियां आपसी मतभेदों के चलते फेल हो गईं।

और पढ़ें