Manmohan Singh Story: पाकिस्तान (Pakistan) के गुमनाम गांव गाह को 2004 में पहचान मिली। जब इस गांव के मूल निवासी डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) भारत के प्रधानमंत्री बने। गाह से सिंह के जुड़ाव ने विकास को बढ़ावा दिया। विभाजन की दर्दनाक यादों को सहने के बावजूद सिंह की कोशिश से गांव के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव आया। वो क्या है न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म (Manmohan Singh Birth Place) 1932 में पाकिस्तान के चकवाल जिले के इस सुदूर और अज्ञात गांव गाह में हुआ। इस्लामाबाद से 100 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित गाह से सिंह के जुड़ाव ने इसे विकास और सीमा पार सद्भावना का केंद्र बिंदु बना दिया। जिसने इसके निवासियों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। 1947 में विभाजन के दौरान सिंह के जीवन ने एक दुखद मोड़ लिया। सांप्रदायिक दंगों ने गाह में उनके पैतृक घर को नष्ट कर दिया, जिसे जला दिया गया। उनके दादा की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी दादी एक मुस्लिम परिवार की मदद से बच गईं। देखिये ये वीडियो ।