देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। भारत सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सात दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने भी शोक जताया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल ने एक्स पर पोस्ट किया और उनकी आर्थिक नीतियों की सराहना की।