Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव! मराठी मुद्दे पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे एकजुट हो गए हैं। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ऐलान किया कि दोनों पार्टियां मुंबई महानगरपालिका (BMC), ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नासिक नगर निगम चुनाव में साथ उतरेंगी।