Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आज 26वां दिन है। शुक्रवार को संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ है। कल यानी शनिवार और रविवार को और भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है, ताकि एक जगह भीड़ इकट्ठा न हो। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। हालांकि, भीड़ के हिसाब से पुलिस प्लान में बदलाव कर रही है। लेकिन महाकुंभ के मौनी अमावस्या के एक दिन बाद भी ऐसी ही एक भीड़ ने कई लोगों की जान लेली, 30 जनवरी को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर लोग अपने परिजनों के शव को ढूँढ़ते नज़र आए, बेसहारा महसूस कर रहे इन लोगों ने अपनी आपबीती शेयर की, देखिये ये वीडियो…