लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण (Phase 1 Voting) के तहत वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है। इसी कड़ी में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी सुबह सुबह वोट डाला, और सभा लोगों को खास संदेश दिया।