Bihar Politics: Nitish Kumar की राजनीती से मचा सियासी बवाल, सुनिए RJD नेता Manoj Jha का जवाब। नीतीश कुमार (nitish kumar) को जद (यू) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पार्टी का यह बयान ऐसे समय आया है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार (nitish kumar) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट सकते हैं। जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन (india alliance) के विचारों के संयोजक और विचारों के प्रधानमंत्री हैं। मैं बहुत स्पष्ट रूप ये यह आपको कहना चाहता हूं। उन्होंने सामाजिक न्याय के सवालों को इतनी प्रखरता दी है कि वह तो इस विचार के ही संयोजक हैं।” उनसे पूछा गया था कि जद (यू) का अध्यक्ष बन जाने से क्या नीतीश कुमार (cm nitish kumar) को ‘इंडिया’ गठबंधन (india alliance) में कोई पद मिल जाएगा। नीतीश कुमार क्या एनडीए (nitish kumar nda) में शामिल होंगे, इसकी खूब चर्चा है? इस सवाल पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सवाल पैदा ही नहीं होता। सवाल की जब जमीन खत्म हो जाती है तो आप उसे कितना भी प्लांट कीजिए सवाल नहीं बनता। मनोझ झा (manoj jha) ने ये बातें पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को कही हैं।