Kolkata Rape Case Accused: आरोपी संजय रॉय की सास ने बताया कि वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। उन्होंने बताया कि संजय से उनकी बेटी की शादी के बाद शुरुआती छह महीने तो अच्छे रहे लेकिन फिर उसने गलत व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शादी को सिर्फ दो साल हुए थे, वो अपनी पत्नी से मारपीट करता था, इसी वजह से उनकी गर्भवती बेटी को मिसकैरेज हो गया। उन्होंने बताया कि संजय ने पहले भी शादी की थी। उनकी बेटी के साथ उसकी दूसरी शादी थी। बेटी से मारपीट को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उन्होंने उसका इलाज करवाया, बाद में बेटी की बीमारी से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि संजय को चाहे फांसी दो या फिर कुछ भी करो, उसने गलत किया है।