त्रिपुरा चुनाव नतीजे 2018: त्रिपुरा में माकपा को बड़ा झटका: 6 बार विधायक रहे थे, सातवीं बार नतीजा आने से एक दिन पहले हो गई मौत

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बीच माकपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य मंत्री और लगातार छह बार पार्टी से विधायक रहे खगेंद्र जमातिया का निधन हो गया। शुक्रवार (2 मार्च) को होली के दिन उन्होंने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। यानी कि सातवीं बार चुनाव के नतीजे आने से पहले वह गुजर गए। त्रिपुरा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पबित्र कर ने यह जानकारी दी है।

पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार, जमातिया 64 वर्ष के थे। उनके एक पत्नी और दो बच्चे थे। वह राज्य में मत्स्य एवं सहकारिता मंत्रालय का कामकाज संभालते थे।

और पढ़ें