आज से राहुल गांधी ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है| वहीं दूसरी तरफ मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है| जिसे लेकर बीजेपी इस पर खूब माइलेज ले रही है| मीडिया से मुखातिब होते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल की न्याय यात्रा पर तंज कसा| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपने ही घर में यात्रा निकालना चाहिए क्योंकि उन्हें घर में भी न्याय नहीं मिला है|