Chandrayaan 3 ISRO Mission: शुक्रवार, 14 जुलाई को भारत का चंद्रयान 3 मिशन (Chandrayaan 3 Launch Update) लॉन्च के लिए तैयार है। पिछली बार की तरह इस बार चंद्रयान मिशन(chandrayaan mission) में कोई चूक न हो, इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) ने 3 विशेष उपाय किए हैं। ‘विफलता आधारित डिजाइन’ (Failure Based Design) के जरिए सफल चंद्र मिशन के लिए ज्यादा ईधन, कई सुरक्षा उपाय और चंद्रमा पर एक बड़े लैंडिंग स्थल को सुनिश्चित किया गया है। इसरो डायरेक्टर एस. सोमनाथ (S Somnath) ने बताया कि इस बार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों (Space Scientists) ने खास का विकल्प चुना है ताकि कुछ चीजें गलत होने पर भी रोवर चंद्रमा (Moon) पर सफलतापूर्वक उतर सके।