भारत लौटीं उजमा, पाकिस्तान में जबरन कराई गई थी शादी

पाकिस्तान में बंदूक के बल पर जबरन शादी की शिकार हुई भारतीय युवती उजमा वापस भारत आ गई हैं। उजमा वाघा सीमा से भारत आईं। घर वापसी पर बेहद खुश उजमा ने वाघा बॉर्डर पर देश की धरती को छूकर सलाम किया। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। सुषमा ने लिखा, ‘उजमा, भारत की बेटी का अपने घर में स्वागत

है। तुम्हें जिन तकलीफों से गुजरना पड़ा, उसके लिए मैं माफी चाहती हूं।’ उजमा ने भारत वापस लौटने के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे भारत वापस जाने की अनुमति दे दी थी।

और पढ़ें