India Russia Relations: 2025 में भारतीयों के लिए पुतिन का तोहफा, वीजा को लेकर दी ये खुशखबरी

भारत और रूस के बीच के संबंध आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वैसे तो… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने की चर्चा अक्सर होती रहती है। अब रूस एक बार फिर भारतीयों को बड़ा तोहफा देने वाला है, क्योंकि 2025 में भारतीय नागरिक रूस की यात्रा बिना वीजा के कर सकेंगे। हिंदुस्तान

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के नए वीजा नियमों के तहत भारतीय बिना वीजा के रूस यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले जून 2023 में यह खबर आई थी कि भारत और रूस ने एक-दूसरे के लिए वीज़ा प्रतिबंधों को कम करने पर द्विपक्षीय समझौता करने की दिशा में विचार किया है।

और पढ़ें