अब त्रिपुरा के नए भाजपाई सीएम बिप्लब कुमार देब बोले- रोज दूर करूंगा 778 लोगों की बेरोजगारी

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद बिप्लब कुमार देब बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह राज्य में बेरोजगारी की समस्या को युद्ध स्तर पर हल करेंगे। 30 महीनों के भीतर वह और उनकी सरकार सात लाख नौकरियों का सृजन करेगी। यानी वह हर रोज तकरीबन 778 लोगों को नौकरी देंगे। 25 वर्षीय के देब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले सीएम हैं। 25

सालों से यहां माकपा सत्ता में थी, जिसे चंद दिनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकास रथ ने जड़ से उखाड़ फेंका था।

और पढ़ें