कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- “मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं, ये मेरी घर वापसी है”

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इसे कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा दांव माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता अजय माकन ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित

किया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं और वह सिर्फ अपनी पार्टी में वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा िक उनके पिता सरदार भगवंत सिंह सिद्धू ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की है। साथ ही सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बादल की पोल खोलेंगे और उन्होंने प्रकाश सिंह बादल से सीएम की कुर्सी खाली करने को कहा। वहीं सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या तो बीजेपी को कैकेयी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या कहेंगे। सिद्धू ने ड्रग्स को पंजाब की सच्चाई बताया और कहा कि ये पंजाब को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी लड़ाई नहीं, बल्कि पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान उन्हें जो भी करने को कहेगा वह करेंगे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया कि यह उनकी नई पारी की शुरुआत है। पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी को जीतना चाहिए। आपको बता दें कि सिद्धू अमृतसर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

और पढ़ें