Kangana Ranaut पर कांग्रेस MLA ने की टिप्पणी, मिला जवाब| Emergency| Himachal Pradesh

विवादों के घेरे में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी। भाजपा सांसद कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विवादित टिप्पणी की जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। विवादित टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया और लिखा “मैं सबकी पसंदीदा टारगेट बन गई हूं।” विवाद बढ़ता देख कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने सामने आकर सफाई दी।