Jharkhand CM Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीन घोटाले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। हेमंत ने अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेता चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।