Gurugram Fire News: दौलताबाद इंडस्ट्रियल इलाके में निजी कंपनी में रात में शार्ट सर्किट से आग (daulatabad fire) लग गई। हादसे (fire hadsa) में दो लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार की रात करीब दो बजे फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। आग लगने से कंपनी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। आग लगने के दौरान हुए धमाकों से आसपास दहशत का माहौल बन गया। रात भर लोग जागते रहे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत बचाव का कार्य जारी है। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।