जिम ट्रेनर थे बिप्लब देब, अब बन सकते हैं त्रिपुरा के सीएम, पत्नी करती हैं SBI में नौकरी

पिछले 25 सालों से वामपंथियों के गढ़ रहे त्रिपुरा में भाजपा की करिश्माई जीत के बाद अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि भाजपा की ओर से किसे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाती है। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें 48 वर्षीय ‘बिपल्ब कुमार देब’ का नाम सबसे आगे है। बिप्लब कुमार देब फिलहाल त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष के पद पर हैं और उनके नेतृत्व

में भाजपा ने त्रिपुरा से मानिक सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया है। अगर बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह उत्तर पूर्वी राज्यों में भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री होंगे। बिप्लब आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बिप्लब कह भी चुके हैं कि वह पार्टी द्वारा दी गई कोई भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ‘मैं कोई भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हूं।

और पढ़ें