Kisan Garjana Rally: दिल्ली में ‘Kisan Sangharsh Rally’, अहम मांगों से पहले इन किसानों को सुनले!

देशभर से मेहनतकश जनता केंद्र की मोदी सरकार को चेताने के लिए आज राजधानी दिल्ली पहुंची है और रामलीला मैदान में संघर्ष रैली चल रही है। लाखों लोग जो देश का प्रमुख उत्पादक वर्ग है और सार्वजनिक सेवाओं में लगे कर्मचारी रामलीला मैदान में जमा हैं। इस रैली में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के किसान, मज़दूर और खेत मज़दूर, आशा, आंगनवाड़ी और मनरेगा वर्कर्स मौजूद हैं। मैदान के भीतर ऐसा

लग रहा है जैसे किसान मजदूरों का एक सैलाब पहुंचा है और इनके लाल झंडे ने पूरे मैदान को लाल समंदर में तब्दील कर दिया है। लेकिन हम आपको ले चलते हैं मुजफ्फरनगर में जहाँ मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बसेड़ा में ओलावृष्टि हुई। गेहूं की फसल गिर गई। आलू के खेतों में जलभराव हो गया, जिससे फसल को खतरा बन गया है। तेज हवा के कारण शहर के मेरठ रोड पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।

और पढ़ें