Devendra Fadnavis Maharashtra CM 2024: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ा बहुमत मिलने के बाद भी अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। लेकिन अब वो वापस लौट चुके हैं। नई सरकार की शपथ की तारीख तय होने के बाद राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिंदे ने कहा है कि सोमवार को सीएम का फैसला होगा।