Dimple Yadav On CAA: अपने संसदीय क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सपा सांसद ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव से पहले मुद्दे भटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मैनपुरी में सपा हमेशा से मजबूत हैं और रहेगी। जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।