Delhi Weather Update: घने कोहरे ने शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR में जनजीवन प्रभावित कर दिया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया, और विजिबिलिटी शून्य हो गई। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें देर से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण विमान सेवाओं और ट्रेनों पर असर पड़ा है।