Delhi Elections 2025: चुनाव केंद्र में हो या राज्य में,….. चुनावों का केंद्र हमेशा आम जनता रही है… आम जनता को लुभाने के लिए।…. बड़े बड़े नेता भी… साधारण बन जाते है… चुनाव आते ही.. इनके सफेद कुर्ता पजामा… जैसे इनकी चुनावी ड्रेस बन जाते है… और ये सोचते है कि.. जनता के मन में साफ छवि छोड़ने के लिए ये सफेद कपड़े काफी है… लेकिन इस बार के दिल्ली चुनाव में.. असल मु्द्दों के अलावा कई ऐसे मुद्दे सामने आए.. जिन्होंने आम जनता का ध्यान खींचा… जहां केजरीवाल की छवि एक आम आदमी.. की थी.. तो उन्हें.. शीशमहल में बैठा दिया है… आप सभी को याद होगा… कि 2012 के आस पास जब आम आदमी पार्टी इस देश में अपना जन्म ले रही थी.. तब केजरीवाल को लोग झाड़ूवाले या फिर… मफ्लरवाले के रूप में जानते थे… लेकिन बदलते सालों के साथ साथ केजरीवाल की..किस्मत भी बदली और उनके रहन-सहन का तरीका भी…