Delhi CM Rekha Gupta Cabinet List: दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों (delhi cabinet list) का बंटवारा कर दिया है। रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं पर प्रवेश साहिब सिंह को PWD विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव मंत्रालय दिया गया है।