Cyclone Ditwah Update: तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, देखें क्या हैं तैयारियां

बंगाल की खाड़ी में पहले से ही साइक्लोन सेन्यार के चलते हलचल मची हुई है। वहीं, अब दितवाह तूफान का असर देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद तूफान दितवाह अब भारत की ओर रूख कर लिया है। श्रीलंका में दितवाह तूफान से अब तक 69 लोगों की मौत

हो गई है। वहीं, अब इसका असर दक्षिण भारतीय राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके चलते यहां तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।

और पढ़ें