Haryana Congress Big Decision: हरियाणा की सियासत में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वहीं, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता राव नरेंद्र सिंह को नया हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी चौधरी उदयभान संभाल रहे थे।