Christmas 2024 : 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, कैसे हुई थी इसे मनाने की शुरुआत ?

Merry christmas 2024: आखिर 25 दिसंबर को ही क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है या इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और ‘क्रिसमस’ शब्द आया कहा से है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब- इसके पीछे दो अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं। पहली कहानी के अनुसार कहा जाता है कि 25 दिसंबर के दिन जीसस क्राइस्ट यानी यीशु का जन्म हुआ था और उन्हीं के जन्मदिन को क्रिसमस

के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ‘क्राइस्ट’ शब्द से ही ‘क्रिसमस’ आया है। दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे (Christmas Day) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो ये ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है लेकिन लोकप्रियता के चलते अब हर धर्म के लोग खूब उत्साह के साथ क्रिसमस मनाने लगे हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, अपने घरों को सुंदर सजाते हैं, क्रिसमस ट्री लगाते हैं, केक काटते हैं, साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर गिफ्ट्स के साथ उन्हें क्रिसमस की ढेरों बधाइयां भी देते हैं। देखिये वीडियो और जानिए क्या है कहानी!

christmas2024

और पढ़ें