Chandrayaan 3 Landing: कालों के काल बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार में आज पुजारी-पुरोहित तथा भक्तों ने मिलकर ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल की भस्म आरती (Mahakal Aarti) की और आज चांद पर लैंडिंग करने जा रहे चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता की कामना की. बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ होने से पहले पंचामृत पूजन, महाभिषेक किया गया. चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण किया गया. Lucknow: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के साथ-साथ सभी भारतीयों और दुनियाभर की नजरें मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) पर टिकी हुई हैं. भारत में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) के लिए दुआएं मांगने का दौर जारी है. इसी कड़ी में लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बच्चों के द्वारा स्पेशल नमाज अदा की गई. इस दौरान मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) के लिए दुआएं मांगी गईं. 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है।