Chandrayaan-3 Landing on Moon: इंडिया को बेसब्री से इंतजार है अपने चंद्रयान 3 के चंद्रमा (Moon) पर लैंडिंग का…140 करोड़ भारतवासियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इसरो का मून मिशन कामयाबी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा। चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) की नाकामी के बाद से ही भारत (INDIA) के स्पेश साइंटिस्ट इस दिन के इंतजार में बैठे थे। चांद पर लैंडिंग के दौरान चंद्रयान 2 के साथ हुआ हादसा आज भी हमारी यादों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो (ISRO) ने साल 2019 के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से पहले एक और चंद्रयान भेजा था, जिसे जानबूझकर नष्ट कर दिया गया था।