उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अचानक राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। एक ओर जहां केंद्र सरकार अयोध्या में रामायण संग्राहलय बनाने जा रही है वहीं राज्य सरकार ने अयोध्या के रामलीला संकुल में थीम पार्क बनाने की मंज़ूरी दे दी है। मंगलवार को पर्यटन मंत्री महेश शर्मा इस संग्रहालय के लिए चिन्हित 25 एकड़ ज़मीन करने पहुंचे।
आपको बता दें कि यह संग्रहालय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे ‘रामायण सर्किट’ का हिस्सा होगा। इसके इलावा केंद्र सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘कृष्ण सर्किट’ और ‘बुद्ध सर्किट’ को निर्माण भी करेगी। इस दौरान महेश शर्मा ने रामायण संग्रहालय से जुड़े एक सवाल पर कहा कि हम एक ऐसा संग्रहालय बनाना चाहते हैं जहां आकर पूरी दुनिया राम के जीवन और रामायण के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। यह केवल मोदी सरकार की पर्यटन विकास योजना का हिस्सा है। आपको बता दें कि रामायण सर्किट के लिए केंद्र सरकार ने 225 करोड़ रुपए अनुमोदित किए हैं जिनमें से 151 करोड़ रुपए अयोध्या पर खर्च किए जाएंगे। संग्रहालय के लिए चिन्हित की गई ज़मीन विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर से करीब 15 किलोमीटर दूर है।
… और पढ़ें