Cash For Query Case: लोकसभा से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैश फॉर क्वेरी (Cash For Query) मामले में लोकपाल ने महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ CBI को जांच करने का आदेश दिया। इतना ही नहीं लोकपाल ने सीबीआई (CBI) को छह महीने में रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है। दरअसल, निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने उद्योगपति हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) से पैसे लिए और संसद में सवाल पूछे। भाजपा नेता और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने मंगलवार 19 मार्च की रात महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को लेकर पोस्ट किया। निशिकांत (Nishikant Dubey) ने X पर लिखा- आज मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ CBI को जांच करने का आदेश दिया यानी चंद पैसों के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) के साथ भ्रष्टाचार व देश की सुरक्षा को गिरवी रखा।