UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव(up nikay chunav 2023) का रिजल्ट बसपा(bsp) के लिए संजीवनी का काम नहीं कर पाया। निकाय चुनाव(nikay chunav) के जरिए बसपा(bsp) ने प्रदेश की राजनीति में दमदार वापसी की उम्मीद की थी। लेकिन, रिजल्ट से ऐसा होता नहीं दिख रहा है। नगर निकाय चुनाव(up nagar nikay chunav) में निराशाजनक प्रदर्शन से बसपा के पुनरुत्थान की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।