Lalan Singh Resigns: भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी Sushil Kumar Modi ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar और ललन सिंह Lalan Singh पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शनिवार को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि ललन सिंह को हटाए जाएंगे। क्योंकि, उन्होंने जदयू पार्टी से 12-13 विधायकों को तोड़ लिया था। सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि ललन सिंह ने लालू यादव (Lalu Yadav) से हाथ मिलाकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार को इसकी भनक लग गई। इसलिए उन्होंने समय रहते ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया।