बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंंह ने कहा है कि राज्य में 99 फीसदी नेताओं में कमिटमेंट नहीं है, इसलिए बदलाव नहीं आ सकता। सुल्तानगंज में पुल गिरने की घटना के संदर्भ में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचारियों को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। सुधाकर सिंंह जब कृषि मंत्री थे तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके विभाग में भ्रष्टाचार है। वह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं।
?