Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 80 लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) पर कांग्रेस (Congress) और सपा (SP) के बीच सीट बंटवारे के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मुरादाबाद (Moradabad) से 24 फरवरी से शुरू हो रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो नया यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 जिले से होते हुए आगरा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। सीट बंटवारे की वजह से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो रहे थे। यही नहीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तबीयत खराब होने की वजह से वह अब तक उत्तर प्रदेश में पहुंची भारत जोड़ो ने यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल नहीं हो पाई थी। 24 फरवरी से एक बार फिर से शुरू हो रही वह शामिल होंगी। प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) 24 फरवरी 2024 से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होंगी। वे मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी लोक सभा तक यात्रा के साथ रहेंगी।