भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस और चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे से सगाई की घोषणा 24 अप्रैल को सोशल मीडिया पर की। जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्वीटर पर मैसेज कर बधाई दी। जहीर खान को बधाई देने के लिए अनिल कुंबले और उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किए गए। लेकिन दोनों की ही तरफ से बड़ी गलती हो गई। हालांकि, दोनों
ने गलती का सुधार करते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन जबतक बात आग की तरह फैल चुकी थी। कई लोगों ने अनिल कुंबले को ट्रोल किया। दरअसल दोनों ने सागरिका घाटगे की जगह सागरिका घोष को टैग कर दिया था। सागरिका घोष जानी-मानी लेखक और पत्रकार हैं। अपने आप को गलत जगह टैग देखकर सागरिका घोष ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘उप्स गलत सागरिका, सर, मैं दो बच्चों की मां हूं।’ इसके अलावा भी कई लोगों ने दिल्ली डेयरडेविल्स और अनिल कुंबले की गलती को पकड़ा था। जहीर खान भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं। फिलहाल वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान हैं। वहीं सागरिका घाटगे ने कई फिल्मों में काम किया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म चक दे इंडिया में उन्होंने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। सागरिका रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के 6वें सीजन में नजर आई थीं। जहीर और सागिरका को मैच के दौरान, कई पार्टीज में एक साथ देखा गया है।
… और पढ़ें