अमेरिका में बड़ा हादसा, Boeing 737 के लैंडिंग गियर में आग, कैसे बची लोगों की जान?

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 में शनिवार को डेनवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, जब प्लेन उतर रहा था, तब उसके लैंडिंग गियर (टायर वाले हिस्से) में आग लग गई। प्लेन में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।