दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उन्हें साकेत कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की। अमानतुल्ला के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन अमानतुल्लाह खान बार बार इस घटना मेंे खुद
को निर्दोष बताते रहे हैं। गौरतलब है कि अमानतुल्लाह खान को कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मंगलवार को अमानतुल्लाह खान जामिया नगर थाने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पारिवारिक मामला बताते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।
… और पढ़ें