Akhilesh Yadav join Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।