मनमोहन सिंह के निधन के बाद से ही कई सारे वीडियो उनके व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक जीवन पर बन चुके हैं…लेकिन उनके राजनीतिक जीवन के शुरुआती ऐसा किस्सा…जब चुनाव हारने के बाद मनमोहन ने 7 लाख रूपये वापस लौटा दिए थे…ये उनका पहला लोकसभा चुनाव था…मनमोहन सिंह का अनसुना किस्सा सुनिए हमारे साथ.मनमोहन सिंह एक ऐसे नेता रहे जो…राज्यसभा के सदस्य रहते हुए प्रधानमंत्री बने… 1991 से 2024 तक यानी 33 साल मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य रहे…पहली बार मनमोहन सिंह 1991 में राज्यसभा के लिए चुने गए… इसके बाद 1995, 2001, 2007 और 2013 में वो लगातार सदन पहुंचते रहे… 1998 से 2004 तक केंद्र में बीजेपी की सरकार थी तब मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी थे…लेकिन एक दिलचस्प बात उस जमाने के लोग बताते हैं कि मनमोहन सिंह… लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे…हालांकि तब व
