शर्मनाक: दिल्ली की महिला के साथ 23 लोगों ने किया गैंगरेप

राजस्थान के बीकानेर में दिल्ली की महिला (28) से दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार (28 सिंतबर) को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले पीड़िता ने बीकानेर के डीसीपी को बताया कि उसके साथ 23 लोगों ने बलात्कार किया है। महिला आरोपियों में से दो का नाम भी जानती है। खबर के अनुसार पीड़िता मंगलवार को डीसीपी सवाई सिंह गोदारा से मिली और 23 लोगों पर अपहरण

कर बलात्कार का आरोप लगाया। वहीं जय नारायण वियास कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और धड़पकड़ के लिए खोजबीन शुरू की। हालांकि बाद में महिला ने बयान बदलते हुए कहा कि उसके साथ आठ लोगों ने बलात्कार किया। वहीं गोदारा ने टीओआई को फोन पर बताया कि अधिकतर आरोपी स्थानीय हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान सुभाष, राजू राम, भानवर लाल, मनोज कुमार, जुगल और मदन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक है।

 

और पढ़ें