बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल(twitter handle) पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी हैं। दस्तावेज के मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की।