सलमान खान डिस्ट्रीब्यूटर्स के करेंगे पैसे वापस

यह बात सभी को पता है कि सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट बॉकिस ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसकी वजह से फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में कई खबरें सामने आई थीं कि बहुत से डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर भाईजान से अपान पैसा वापस मांग रहे हैं। अब ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के अनुसार सुल्तान स्टार पैसा वापस देने के लिए राजी

हो गए हैं। यह खबर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर बताई। कोमल नाहटा ने लिखा- सलमान खान डिस्ट्रीब्यूटर को ट्यूबलाइट में हुए पैसों के नुकसान की भरपाई करने के लिए राजी हो गए हैं। यह काफी प्यारा जेस्चर है। यह होता है बीइंग ह्यूमन।

और पढ़ें