बॉलीवुड में रणवीर सिंह ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इसी अलग अंदाज के चलते उनके कपड़े भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर रणवीर ने कुछ ऐसा ही कर दिया है। रणवीर एक पार्टी में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचे जिसे देख सब हंस पड़े। रणवीर की ड्रेस ऊपर से नीचे तक स्किन फिट
थी। ड्रेस का कलर भी स्किन था। इस ड्रेस पर रणवीर ने बूट पहने हुए थे। उनकी ड्रेस हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। जब इस पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर आईं तो यहां भी रणवीर नहीं बच पाए। मीडिया यूजर्स ने उनकी ड्रेस की तुलना कंडोम से की और रणवीर को स्पर्म बताया। सोशल मीडिया पर रणवीर का खूब मजाक उड़ा। लेकिन मस्तमौला रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे पहले भी रणवीर एयरपोर्ट पर अलग तरह के कपड़े पहने नजर आए थे। तब यूजर्स ने उनके आउटफिट को मच्छरदानी बताया था। बता दें कि इस बार रणवीर सिंह, शाहिद कपूर की प्रीबर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।
… और पढ़ें