तैमूर अली खान को ‘लिटल जॉन’ कहने पर करीना कपूर ने कहा- “यह गलत जानकारी है”

जब सभी बी-टाउन सेलेब्रिटीज ज़ी-सिने अवॉर्ड 2017 में पधारे, एक एक्ट्रेस जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया वो थीं करीना कपूर खान। ब्लैक गाउन के साथ कर्ली हेयर में करीना बेहद ग्लैमरस और अटरैक्टिव दिख रही थीं। करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। रुमर्स थे कि करीना अपने बेटे तैमूर को प्यार से लिटल जॉन कहती

हैं। ये अवॉर्ड नाइट करीना के लिए काफी खास थी क्योंकि उन्होंने एक ब्यूटीफुल बेबी बॉय को जन्म देने के बाद पहली बार परफॉर्म किया। साथ ही करीना ने उन सभी खान को ट्रिब्यूट दिया जिनके साथ उन्होंने काम किया है। फिल्म फ्रंट पर करीना कपूर खान फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर काम कर रही हैं।

और पढ़ें