गुरमेहर विवाद: जावेद अख्तर ने सहवाग को महान खिलाड़ी कहा, वापस लिए अपने शब्द

जानेमाने लेखक जावेद अख्तर जिन्होंने हाल ही में पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट गुरमेहर कौर पर किए कमेंट्स के लिए उनकी आलोचना की थी, उन्होंने अपने बयान वापिस लिए। साथ ही जावेद अख्तर ने सहवाग को एक महान खिलाड़ी बताया। गुरमेहर ने रामजस कॉलेज में हुए विवाद के बाद एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया था। जावेद अख्तर ने गुरुवार रात ट्विटर पर

पोस्ट किया कि क्योंकि सहवाग एक महान खिलाड़ी है और उन्होंने यह साफ कर दिया है क उन्होंने गुरमेहर के खिलाफ कुछ नहीं बोला तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं। इससे पहले जावेद अख्तर ने सहवाग को अप्रत्यक्ष रूप से एक अनपढ़ खिलाड़ी कहा था, जब सहवाग ने गुरमेहर को ट्रोल किया था।

और पढ़ें