‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि विक्रांत, मोना को समझाते हैं कि बाहर मीडिया वाले उनसे कि रिश्तों के बारे में पूछेंगे तो उन्हें कैसे और क्या बोलना है। बिग बॉस उन दोनों को कंफेशन रुम में बुलाकर कहते है कि विक्रांत का समय घर पर अब खत्म हो गया है तो उन्हें अब घर से जाना होगा। घर पर मोना कहती है कि शादी के बाद उन्हें कुछ बदला
बदला सा लग रहा है। मोना, मनु से कहती हैं कि वे कुछ भी अलग बातें अब से नहीं कहें क्योंकि टीवी पर ये गलत लगता है। मनु उनसे कहते हैं कि उनकी मम्मी तो उन्हें पसंद कर रही थीं। बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस टास्क में हारने वाले को आखिरी नॉमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। वे रोहन की परमानेंट नॉमिनेशन की पनिशमेंट समाप्त करते हैं। टास्क में मनुवीर, मनु और लोपा एक बंजिंग रस्सी से बंधे होते हैं उन्हें उनसे खिंचते हुए एक बजर तक पहुंचना होता है। बानी यहां उनके टास्क को खराब करने की कोशिश करती है इस चक्कर में बानी, लोपा के उपर एक बकेट पानी उड़ेल देती है। वे एक एक करके सभी के उपर पानी डाल देती है। इसके बाद वे रोहन के साथ मिलकर उनके कपड़ों के अंदर बर्फ के टुकड़े डाल देते हैं। अगली बार वे उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए उनके उपर कुकिंग ऑयल डाल देती है। मनु, और मोना उन्हें ऐसी हालत में देखकर रोने लगते हैं। ताने मारते हुए मनु उनसे कहते हैं कि टास्क में करंट के लिए भी ऑप्शंस था वे चाहे तो ये भी इस्तेमाल कर सकते थे। इस पर रोहन कहते हैं कि मनु कभी भी टास्क को अप्रीशियेट नहीं करते हैं। मनु इस पर कहते है कि खुदा ना करे ये टास्क अगर कल को उनके साथ हो तो उनके साथ क्या बीतेगी। यहां उन दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। रात के समय मनु और मनवीर, मोना से बाते करते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं जो मोना को बुरा लगता है। वे वहां से उठ कर चली जाती है।
… और पढ़ें