‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि सलमान के शो पर कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले डेली सोप के सितारे शो पर मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए आते हैं। इनमें सीरीयल ‘नागिन’, ‘उड़ान’, औऱ ‘शक्ति’ के कलाकार शेषा, शिवांगी, रॉकी, सूरज, चकोर, सौम्या आते हैं। ये सभी घर के अदंर जातें हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती करते हैं। यहां रॉकी उर्फ करण, स्वामी ओम को अपनी जैकेट
पहनने को देते हैं औऱ वे खुद भी स्वामी ओम की ड्रेस पहनते हैं। स्वामी ओमजी यहां शेषा के साथ नागि डांस करते हैं। सौम्या ने बानी, लोपा औऱ गौरव को कुछ सीन्स देती हैं जिस पर उन्हें एक्ट करना होता है। सीन में बानी पति गौरव के लिए चाय बनाती है और वहीं नागिन बनी लोपा उसकी बनाई हुए चाय में जहर मिला देती है। गौरव चाय पीकर बेहोश हो जाते हैं। इसके बाद बानी, स्वामी ओम से गौरव को होश में लाने की मिन्नतें करती हैं। प्रियंका के लिए सवाल, क्या वे एम3 से जलती हैं, रोहन से पर्सनल इश्युज पर जान कर पंगा लेती हैं, मनवीर को इंफ्लुएंस करती रहती हैं, स्वामी ओम का कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती हैं, बानी के साथ दोस्ती उनकी स्ट्रैटजी है। उनके साथ भी चार बार हां में जवाब मिलता है। राहुल इस हफ्ते घर से इविक्ट हो जाते हैं। लोपा उनके जाने से रोने लगती हैं। राहुल के जाने रोहन, गौरव और लोपा को काफी बुरा लगता है। सलमान ने उनसे जल्द ही अपने साथ काम करने का वादा किया।
… और पढ़ें